टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: CM धामी ने “जर्नी ऑफ टिहरी डैम” कार्यक्रम में शिरकत कर कही ये बड़ी बात…
टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में आज सीएम धामी पहुंचे है। सीएम धामी यहां टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा आयोजित ‘जर्नी ऑफ टिहरी डैम’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के विकास और चारधाम यात्रा को लेकर बात की। साथ ही तीर्थ यात्रियों से रेजिस्ट्रेशन के बाद ही यात्रा करने की अपील की।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी गुरूवार को एक दिवसीय दौरे पर टिहरी पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीएम 3:30 बजे कोटी हेलीपैड टिहरी गढ़वाल पहुंचे। जहां से वह होटल ली रॉय टिहरी गढ़वाल पहुंचे। शाम चार बजे व्यू प्वाइंट (डैम टॉप) टिहरी गढ़वाल पहुंचकर टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा आयोजित ‘जर्नी ऑफ टिहरी डैम’ कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं, इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह भी मौजूद रहे।
वहीं सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राज्य में छोटी परियोजनाओं की बहुत संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी की कल्पना स्वरूप उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बने इस पर हमारी सरकार काम कर रही है। वहीं, उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे रजिस्ट्रेशन के बाद ही अपनी यात्रा प्रारंभ करें। हमारी प्राथमिकता है कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित आएं और सुरक्षित जाएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel