टिहरी गढ़वाल
टिहरी: आज जर्नी ऑफ टिहरी डैम कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम धामी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भी होंगे शामिल…
टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी के दौरे पर रहेंगे. सीएम टिहरी में आयोजित टीएचडीसी के ‘जर्नी ऑफ टिहरी डैम’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह भी शामिल होंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर बाद टिहरी पहुंचेंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत 15:30 बजे कोटी हेलीपैड टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीपैड से होटल ली रॉय टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे।
शाम चार बजे कार द्वारा प्रस्थान कर व्यू प्वाइंट (डैम टॉप) टिहरी गढ़वाल पहुंचकर टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन द्वारा आयोजित ‘जर्नी ऑफ टिहरी डैम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री धामी व्यू प्वाइंट (डैम टॉप) टिहरी गढ़वाल से कार द्वारा प्रस्थान कर 16:55 बजे कोटी हेलीपैड टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे। यहां से सीएम देहरादून प्रस्थान करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल इवा आशीष द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, मंच पंडाल खाद्य सामग्री, अग्निशमन सुरक्षा उपकरण आदि व्यवस्थाओं हेतु अधिकारी नामित किये गये हैं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के आदेश दिये हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



