टिहरी गढ़वाल
टिहरी: देवप्रयाग सर्च ऑपरेशन में 8 लाख की नगदी व सोने-चांदी से भरी तिजोरी बरामद…
टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले के देवप्रयाग में मंगलवार को दशरथ पर्वत पर बादल फटने से शांता नदी में आये ऊफान से देवप्रयाग के शांति बाजार को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं देवप्रयाग में बादल फटने की घटना के बाद से ही यहां एसडीआरएफ, देवप्रयाग पुलिस, एनडीआरएफ द्वारा यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसका कि आज समापन भी हो गया है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम के द्वारा एक तिजोरी बरामद हुई, जिसमें आठ लाख रुपए की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण निकले। जानकारी की अनुसार यह सोने-चांदी के आभूषण व आठ लाख की नगदी ज्वेलर्स की दुकान से मलवे में दब गया था। बहरहाल तिजोरी सिविल पुलिस द्वारा ज्वेलर्स को वापस दे रहे दिया गया है।
देवप्रयाग में आई आपदा में पानी के सैलाब में आईटीआई भवन, नगरपालिका भवन, कम्प्यूटर सेंटर, निजी बैंक, बिजली, फोटोग्राफी सहित करीब दस दुकानें नदी में आये मलबे की चपेट में आने से पूरी तरह ध्वस्त हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीम मंगलवार से देवप्रयाग में सर्च अभियान चलाया, सर्च अभियान के दौरान आठ लाख की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों को बरामद किया गया। जिसके बाद सर्च टीम द्वारा राजेंद्र असवाल नाम के ज्वेलर्स को नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों सौंप दिए हैं। वहीं देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में आभूषण और नकदी मिली है। इसे ज्वेलर्स को दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया घटना में किसी के लापता होने की कोई सूचना नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




