टिहरी गढ़वाल
Tehri News: गुलदार ने घास लेने गई दो महिलाओं पर किया हमला, हालत नाजुक, क्षेत्र में दहशत…


Tehri News: पर्वतीय अंचलों में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी जिले के प्रतापनगर विधानसभा में दो महिलाओं पर गुलदार ने हमला बोल दिया है। जिससे दोनों की हालात नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव (Tehri Community Health Center Lambgaon) में भर्ती किया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं गांव में दहशत है। ग्रामीणों में आक्रोश है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुड़ी गांव (Tehri Pratapnagar Kudi Village) में कुछ महिलाएं पशुओं के लिए चारापति लेने जंगल गई थी, इसी दौरान कैडीगाड़ तोक के पास झाड़ियों में छुपे गुलदार ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिलाओं की चीख सुन साथ में गई अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। महिलाओं और ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में उपचार के लिए भर्ती किया है।
घायल महिलाओं के नाम जमुना देवी पत्नी विजेंद्र सिंह रावत और रेखा देवी पत्नी रमेश लाल निवासी कुड़ी गांव (प्रतापनगर) बताया जा रहा है कि गुलदार के हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, दोनों महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणो में जहां आक्रोश है वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
CM धामी की बड़ी पहल, राजस्व उप निरीक्षकों को दी मोटर साइकिले, मिलेगी ये सुविधा…
गर्व के पलः उत्तराखंड के मेजर प्रशांत भट्ट इस अवॉर्ड से होंगे सम्मानित, प्रदेश में खुशी की लहर…
Sarkari Naukri: देहरादून कैंटोनमेंट बोर्ड में जॉब करने का शानदार मौका, इन पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल्स…
Uttarakhand News: धामी सरकार इन्हें देने वाली है बड़ी सौगात, मिलेंगे 2-2 हज़ार रुपए, जानें योजना…
Uttarakhand Weather: फिर बिगड़ सकता है मौसम, इन दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट..
