टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: चारधाम यात्रा में नकली नोट चलाने आए गिरोह का भंड़ाफोड़, दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित चार गिरफ्तार…
टिहरी। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद है। ऐसे में कई तरह के जालसाज भी सक्रिय है। टिहरी पुलिस ने चारधाम यात्रा में नकली नोट चलाने के लिए आए गिरोह का भंड़ाफोड किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने देवप्रयाग में नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में एक दिल्ली पुलिस का सिपाही भी शामिल है। जिनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीती शाम देवप्रयाग में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नकली नोट देकर खरीददारी करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने देवप्रयाग में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार को जब पुलिस ने रोका तो उसमें सवार व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से 200 रुपये के चार जाली नोट बरामद हुए। इस पर उक्त चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। कार सवार चार आरोपितों के खिलाफ देवप्रयाग थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग गुड़गांव हरियाणा में जाली नोटों को प्रिंट करते है। अलग-अलग शहरों में जाकर दुकानदारों से छोटी छोटी चीजें लेकर नोटों को असली के रूप में चलाते हैं। हम लोगों को यह पता चला कि चारधाम यात्रा चलने वाली है, जिसमें भारी संख्या में यात्री आते हैं। इसलिए वह रुद्रप्रयाग तक गए थे, जहां से वापसी के दौरान उन्होंने कई जगह नकली चलाए थे।
आरोपियों ने बताया कि अब उनकी योजना जाली नोटों की बड़ी खेप लेकर चारधाम यात्रा मार्गों पर चलाने की थी। पकड़े गये आरापितों में एक दिल्ली पुलिस में सिपाही है। चारों आरापितों में सचिन (दिल्ली पुलिस में सिपाही) (35 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम छपरा थाना राय जिला सोनीपत हरियाणा, हितेश (22 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा, दीपक कुमार (35 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम छपरा बहादुरपुर थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा और मोहित (29 वर्ष) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
कप्तान गिल ने दोनों पारी ठोके शतक, पांचवें टीम इंडिया की जीत पक्की
भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बेंगलुरु में ‘एनसी क्लासिक’ जीता
उत्तराखंड का मौसम 5 जुलाई: मानसून ने थाम दी चारधाम यात्रा की रफ्तार, इन 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 2500 नई जॉब, कोई भी ग्रेजुएट पा सकता है ये नौकरी
मुख्यमंत्री धामी के सुशासन के चार वर्ष पूर्ण होने पर “विकास संकल्प पर्व” के तहत केदारनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना
