टिहरी गढ़वाल
घनसाली: दिव्यांगजनों के लिए कार्यक्रम का किया गया आयोजन, स्व. त्रेपन सिंह नेगी को किया गया याद..
मनमोहन सिंह रावत। नई टिहरी: विकासखंड भिलंगना के चमियाला में आज मत्स्य जीवी स्वायत्त सहकारी समिति लिमिटेड सीताकोट द्वारा दिव्यांग जनों हेतु दिव्यांग उपकरण निशुल्क वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री त्रेपन सिंह नेगी जी की स्मृति में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा दिव्यंगजनों की सेवा ही नारायण सेवा है। स्व. त्रेपन सिंह नेगी जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने गांधीवादी जीवन यापन कर जनसेवा की और राजनीतिक जीवन में बेदाग छवि रही। उनके द्वारा स्थापित आदर्श हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं।”
इस अवसर पर तमाम क्षेत्रों से आए दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण प्रदान किए गए। साथ ही इस मौके पर पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार, जिला अध्यक्ष कांग्रेस राकेश राणा, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, प्रदेश सचिव अरुणोदय नेगी, प्रदेश महामंत्री अतोल सिंह रावत, नगर अध्यक्ष नरेंद्रनगर हिमांशु बिजलवाण सहित साथ ही…
ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुन्नी देवी, ब्लॉक अध्यक्ष बाल गंगा सूर्य प्रकाश रतूड़ी, जगदंबा रतूड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार, पूर्व प्रमुख विजयलक्ष्मी थलवाल, ब्लॉक अध्यक्ष भिलंगना लक्ष्मी प्रसाद जोशी, अजय रमोला, संजय कुमार, मुरारी लाल खंडवाल, खुशी लाल, नगर अध्यक्ष युवा कॉन्ग्रेस हरीश रावत,केदार सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी, धनवीर सिंह बिष्ट, जगदीश लखेड़ा पुनर्वास अधिकारी, चन्द्रवीर सिंह नेगी अध्यक्ष शिक्षक संघ आदि कई लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel