टिहरी गढ़वाल
घनसाली: नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला शख्स, पुलिस के हाथ, ऐसे हुआ गिरफ्तार…
टिहरी: उत्तराखंड में महिला अपराध बढ़ते जा रहे है। लगातार राज्य को शर्मसार करती घटनाएं सामने आ रही है। टिहरी में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि एक हफ्ते पहले पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके 15 वर्षीय बेटी के साथ एक युवक ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो भी बना लिया था। जिसके आधार पर वो पीड़िता को बार-बार प्रताड़ित कर रहा था। इतना ही नहीं आरोपी युवक वीडियो डिलीट करने की एवज में बार-बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। साथ ही उसे डिलीट करने को लेकर किशोरी को ब्लैकमेल कर लगातार पैसों की मांग कर रहा था। ऐसा न करने पर वीड़ियो और फोटोज को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दे रहा था।
परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सों एक्ट और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय भण्डारी उम्र पुत्र विशन सिंह भण्डारी निवासी ग्राम मोलनो पोखाल, घनसाली, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

