टिहरी गढ़वाल
Big breaking: घनसाली का खूंखार गुलदार ढेर, दहशत मे जी रहे थे ग्रामीण…
टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के मयकोट गांव में बीते सप्ताह मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को वन विभाग के शूटर जॉय हुकिल ने तड़के 5 बजे के करीब शूट कर आदमखोर से ग्रामीणों को निजात दिलाई है। वहीं घटना की जानकारी ग्राम प्रधान मयकोट वीरपाल सिंह बिष्ट ने बताया है कि आज सुबह 5 बजे के करीब जॉय हुकल हंटर ने गढ़ नामक तोक पर आदमखोर गुलदार को मार गिराया है। जॉय हुकल हंटर का यह आदमखोर गुलदार 45 वा शिकार हुआ है। जिससे ग्रामीणों ने शिकारी टीम का स्वागत किया, इसकी पुष्टि बालगंगा रेंजर प्रदीप चौहान ने की है।
आपको बता दें एक मासूम अरनव चंद (12) पुत्र रणवीर चंद निवासी मयकोट पट्टी आरगढ़ भिलंगना को बीते सप्ताह गुलदार ने अपना शिकार बना दिया था। तब से लगातार वन विभाग गुलदार को ढेर करने और ग्रामीणों को जागरूक करने मे जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि गुलदार को तड़के 5 बजे शूट कर दिया गया है, जिसके बाद से विभागीय कार्रवाई जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel