टिहरी गढ़वाल
दें बधाईः टिहरी की बेटी को मिलेगा राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार, देशभर में छाए जिले के पांच स्कूलों के मॉडल, जानें…
उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस जरूरत है एक मौके की। अब इस कड़ी में टिहरी की बेटी का नाम भी जुड़ गया है। टिहरी की श्रुतिका सिलस्वाल का चयन राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिए हुआ है। पुरस्कार की घोषणा के बाद से टिहरी गढ़वाल के पांच स्कूलों की देश भर में शुरू हो गई है। जिसका कारण श्रुतिका सिलस्वाल द्वारा बनाया गया मॉडल है। आइए जानते है इसके बारें में..
मिली जानकारी के अनुसार श्रुतिका सिलस्वाल ने टिहरी के पांच स्कूलों के लिए पहली से पांचवी तक के बच्चों के लिए और यहां पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक प्रोग्राम बनाया है। श्रुतिका सिलस्वाल सिंपल एजुकेशन फाउंडेशन की एसोसिएट डायरेक्टर हैं। उनकी फाउंडेशन जनपद टिहरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गूलर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोदसी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्यासी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौड़ियाला एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुण्डिया में कार्य कर रही है। इन स्कूलों में मिक्स लर्निंग के लिए पहली-दूसरी और तीसरी से पांचवीं तक के बच्चे एक ही कक्षा में पढ़ते हैं।
बताया जा रहा है कि उनकी फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं, इसी क्रम में विद्यालय शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड ने फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। श्रुतिका 2021 से उत्तराखंड में काम कर रही हैं। उन्हें इस अभिनव प्रयोग के लिए राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार देने की घोषणा शनिवार को हुई है। सितंबर में उन्हें यह पुरस्कार लंदन में मिलेगा। श्रुतिका अभी दलाईलामा फेलोशिप कर रहीं हैं और यूएसए में हैं। उनका प्रयास है कि बच्चों को तीन तरीके से शिक्षा मिले। पहला, उनका शैक्षणिक स्तर अच्छा हो, दूसरा उनका सामाजिक और भावनात्मक विकास हो और तीसरा 21वीं सदी की स्किल्स के हिसाब से उनमें क्रिटिकल थिंकिंग विकसित हो।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



