टिहरी गढ़वाल
घनसाली में विकास के नाम पर विनाश को दावत, निर्माण कार्यों में उड़ाई जा रही मानको की धज्जियां…
उत्तराखंड टिहरी गढवाल में विकास के नाम पर हादसों को दावत दी जा रही है। प्रशासन की लापरवाही व अनदेखी के चलते विकास राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। घनसाली पिपोला मोटर मार्ग पर पुश्ता निर्माण कार्य में गजब का खेल चल रहा है। जिसमें खुलेआम सरकार के निर्देशों की अवेहलना करते हुए घटिया व कम सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। आरोप है कि मिलीभगत कर निर्माण कार्य में पहाड़ों के पत्थरों से लेकर कम व घटिया सामग्री का प्रयोग कर धांधली की जा रही है।
आरोप है कि घनसाली पिपोला मोटर मार्ग पर पुश्ते के निर्माण में खुलेआम मानको की धज्जियां उड़ रही है। मलबे का ही इस्तेमाल पुश्ता बनाने में किया जा रहा है। पहाड़ से आ रहे मलबे में सिमेंट मिलाकर पुश्ते का निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं अवैध खनन भी चल रहा है। जिससे ये निर्माण कार्य अन्य हादसों को दावत दे रहा है। पहाड़ से भूस्खलन के कारण यहां मलबा आ रहा है। बरसात में यहां और मलबा आता है। यहां खनन भी हो रहा है। इस मलबे का इस्तेमाल कर पुश्ते का निर्माण हो रहा है। जो सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर ये पुश्ता कितने दिन टिक पाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



