टिहरी गढ़वाल
टिहरी में महाशिवरात्रि की धूम, केदार केदार बूढाकेदार के जयकारे से शिवमंय हुई नगरी, देखें वीडियो…
टिहरीः टिहरी जिले के प्राचीन मन्दिर श्री बूढाकेदार नाथ मंदिर में युवाओं द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर एक विशाल जगरण का आयोजन किया गया है। मंदिर को इस प्रकार सजाया गया कि जो भी देखे मंदिर मनमुग्ध कर ले। सभी भक्तनुरागी बूढाकेदार मे बड़े हर्ष उल्लास के साथ महाशिवरात्रि मना रहे है। महाशिवरात्रि के प्रातः ही बाबा बूढाकेदार नाथ मंदिर मे भक्तों का तांता लग गया मंदिर मे श्रद्धालुओं की लंबी पंक्ति लग गयी।
मंदिर में जगरण के कार्यक्रम के समयानुसार ही बूढाकेदार नाथ मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई। जिसमें ढोल दमाऊं नगाड़ा रणसिंघा आदि कई प्रकार के वाद्य यंत्र ओर सभी बच्चे बूढ़े नौजवान सभी लोग बाबा बूढाकेदार की धर्म गंगा और बाल गंगा के संगम से बूढाकेदार नाथ मन्दिर तक विशाल झांकी निकाली गयी। जिसमे भगवान शिव माता पार्वती के किरदार बनाये गए। उन्हें पालकी पर उठाकर सभी ने जोश से केदार केदार बूढाकेदार के जयकारे से पूरी बाबा बूढ़ाकेदार की नगरी शिवमंय हुई।
सभी ने कलश यात्रा के बाद बूढाकेदार मंदिर में भगवान बूढाकेदार के भजन किर्तन किया। लोग भगवान शिव के भजन में मगन होकर खूब झूमे। इस दौरान सभी बच्चे बूढ़े जवान सभी लोग खूब झूमे। जो युवा वर्ग के जो इस कार्यक्रम को करा रहे है। मंदिर मे जो भी आये फलार एवम अन्य प्रकार की पूरी सुविधा थी। इसमें सभी युवा जुटे थे। युवाओ का कहना है कि बाबा बूढाकेदार की किरपा रही ऐसे कार्यक्रम कराते रहंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel