टिहरी गढ़वाल
खुशियां मातम में तब्दीलः टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल…
टिहरीः उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर दिखोलगांव के निकट एक स्कूटी रपट गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात की है। हादसे की सूचना पर मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर घायल को अस्पताल में पहुंचाया। जहां युवक का इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान शिवम शर्मा के रूप में हुई है। वहीं मृतक की शिनाख्त शुभम राणा पुत्र कीर्ति सिंह राणा, निवासी गुलजार फार्म श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है। जवान बेटे की मौत की खबर से नए साल की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है। परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




