टिहरी गढ़वाल
राजनीति: टिहरी में पूर्व MLA ओम गोपाल रावत ने ठोकी ताल, बोले- BJP टिकट दे या ना दे लड़ेंगे चुनाव…
ऋषिकेश: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के चयन को लेकर सोच विचार कर रही हैं। इसी बीच टिहरी की नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी उनको टिकट दे या न दे, वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने ये घोषणा एक कार्यक्रम के दौरान की है। वहीं अब माना जा रहा है कि ओम गोपाल रावत के इस एलान के बाद वर्तमान विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
आपको बता दें कि पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत रविवार को नरेंद्रनगर विधानसभा सीट के गजा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनसंवाद किया। उन्होंने लोगों से सवाल पूछा कि अगर भारतीय जनता पार्टी से इस बार उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलता, तो क्या वह चुनाव लड़ें या नहीं? इस पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने एक सुर में ओम गोपाल रावत का हर परिस्थिति में साथ देने की हुंकार भर दी। लोगों से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी 2022 के चुनाव के लिए उन्हें टिकट जरूर देगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी कारण से बीजेपी उनको टिकट नहीं भी देती है तो फिर भी वह चुनाव लड़ेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




