टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: भूस्खलन से ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे फिर बंद, दोनों और फंसे यात्रियों से भरे सैकड़ों वाहन…
Published on
टिहरी: उत्तराखंड में भले ही मानसून जा रहा है। पहाड़ों पर बारिश नहीं हो रही है लेकिन उसके बावजूद भूस्खलन की खबर सामने आ रही है। टिहरी के काण्डीखाल के समीप डाबरी में सोमवार यानी आज शाम भूस्खलन हो गया है। देखते ही पहाड़ सड़क पर आ गया जिस कारण ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद हो गया है। दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर दोनों तरफ भीषण जाम लग गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक इस समय डाबरी में करीब 100 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। रास्ता खोलने का काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि पहाड़ी दरकने और मलबा आने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विशेषकर रात को सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
Continue Reading
Advertisement





















Subscribe Our channel
