टिहरी गढ़वाल
दुःखद: अभी-अभी घनसाली में खाई में समाई कार, दो लोगों की मौत…
टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार शाम विकासखंड भिलंगना के नागेश्वर सौड़ सरकंडा मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं शिक्षक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि 3:00 बजे के करीब यहां दोनों लोग सरकंडा से नागेश्वर सौड के लिए किसी काम से निकले थे। नागेश्वर सौड से काम निपटाने के बाद 5:00 बजे के करीब वापस अपने घर सरकंडा जा रहे थे। जबकि बताया जा रहा है कि कुछ ही समय पहले विजेंद्र सिंह कठैत द्वारा नई गाड़ी अल्टो गाड़ी नंबर UK 09B 8445 ली गई थी। जिसे वह स्वयं चला रहे थे।बताया जा रहा है कि इसमें 2 लोग सवार थे जो कि सरकंडा के ही रहने वाले है। दोनों लोगो की ही इस दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो चुकी है। दुर्घटना का शिकार बने 2 लोगो में से एक अध्यापक थे। मृतको की पहचान विजेंद्र सिंह कठैत (अध्यापक) उम्र 49 पुत्र जबर सिंह और विशन सिंह पंवार (ग्राम प्रहरी-सरकंडा) उम्र 50 पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

