टिहरी गढ़वाल
दुःखद: टिहरी में दर्दनाक हादसा, नए साल का जश्न मनाने जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत
टिहरी: पंतवाड़ी-नागटिब्बा सड़क मार्ग पर 31 दिसंबर की रात एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस कार दुर्घटना में बिष्टौंसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित चालक की मौत हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
इडवालस्यूं पट्टी में बिष्टौंसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरपाल सिंह बिष्ट (39) पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट अपने तीन साथियों के साथ साल के आखरी दिन जश्न मनाने के लिए नागटिब्बा जा रहे थे। जाते समय उनकी कार रात करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन, क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार में सवार तीन अन्य घायल दीपक रमोला, विपिन और यशपाल निवासी श्रीकोट को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आज शुक्रवार को यमुना नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन पर जीएमवीएन अध्यक्ष महावीर रांगड़, पूर्व राज्य मंत्री नारायण सिंह राणा, मनमोहन सिंह मल्ल ,गीता रावत, राजेश नौटियाल, कुंवर सिंह पंवार, सुभाष रमोला, वीरेंद्र रावत और मोहन निराला आदि ने गहरा शोक जताया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

