टिहरी गढ़वाल
आत्महत्या: चमियाला की छात्रा ने देहरादून में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस…
टिहरी गढ़वाल: डीआइटी यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही चमियाला की एक छात्रा ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगा दी। उसे उपचार के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मिलने पर चौकी प्रभारी व कर्मचारी गणों अंसल कॉलोनी जाखन पहुँचे। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि छात्रा डीआइटी यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी और अपने भाई के साथ किराये के कमरे में रहती थी। सोमवार सुबह छात्रा किसी से फोन पर बातें कर रही थी और भाई दूसरे कमरे में अपनी पढ़ाई कर रहा था। कुछ ही समय बाद कमरे में चिल्लाने की आवाज आई जिस पर भाई ने दौड़कर के कमरे में गया वहां का मंजर देख कर भाई की भी चीख निकल गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर सारे पड़ोसी इकट्ठे हो गए जिस पर पड़ोसियों द्वारा फांसी मे लटक रही छात्रा के गले से चुन्नी को काटकर तुरंत मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका कुमारी प्रतिभा रावत पुत्री बिशन सिंह रावत मूल निवासी चमियाला, टिहरी गढ़वाल की रहने वाली है। परिजनों को देहरादून आने में वक्त लगा, जिस कारण शव को मैक्स अस्पताल से रेफर कर कोरोनेशन की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के संबंध में मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…





















Subscribe Our channel



