टिहरी गढ़वाल
Tehri Accident: टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम…
Tehri Accident: टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां सुवाखोली अलमस नगुण मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कब्जे में ले लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून से उत्तरकाशी आ रही एक स्कॉर्पियो नगुन-सुवाखोली मोटरमार्ग पर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे मैंडखाल-लावणी लिंक मार्ग पर जा गिरी। घटना देर रात की बताई जा रही है। हादसे की सूचना आज सुबह मिली। बताया जा रहा है कि आज सुबह ग्रामीणों ने हादस की सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर शवो को बाहर निकाला है।
वहीं मृतकों की शिनाख्त अखिल बिष्ट पुत्र सुरेश बिष्ट ग्राम मांगली सेरा बरसाली, तहसील डुंडा उत्तरकाशी, उम्र 28 वर्ष, अंकित रावत पुत्र बलबीर रावत ग्राम बसुन्गा उत्तरकाशी उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


