टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी DM अचानक पहुंचे इन कार्यालयों में, 76 अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद, मचा हड़कंप…
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जनपद मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों के 07 अधिकारियों सहित कुल 76 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा आज प्रातः लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय, समाज कल्याण, पीएमजीएसवाई, डीआरडीए, बाल विकास, सेवायोजन, मत्स्य, जिला विकास,
स्वजल, पंचास्थानी, जिला बचत एवं युवा कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 76 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसमें लघु सिंचाई के 03, ग्रामीण निर्माण विभाग के 06, अर्थ एवं संख्या कार्यालय के 07, समाज कल्याण के 02, पीएमजीएसवाई के 22, डीआरडीए के 05, बाल विकास के 02, सेवायोजन कार्यालय के 05, मत्स्य के 08, जिला विकास के 04, स्वजल के 03, पंचस्थानी के 05, जिला बचत में 01 तथा युवा कल्याण कार्यालय के 03 कार्मिक शामिल हैं।
इनमें पंचास्थानी, ग्रामीण निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, मत्स्य, सेवायोजन, बाल विकास एवं अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी, पीआरडी एवं उपनल कार्मिक शामिल हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

