टिहरी गढ़वाल
Tehri News: घनसाली में उफनाते गदेरे में बही 10वीं की छात्रा, मौत को हराकर ऐसे लौटी, हर कोई रह गया दंग…
उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश से नदी नाले उफान पर है तो वहीं टिहरी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां घनसाली की बालगंगा तहसील में स्कूल जा रही छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनिमत रही कि छात्रा ग्रामीणों की मदद से मौत के मुंह से बचकर आ सकी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में शनिवार सुबह एक 10 वीं की छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब 15 वर्षीय काशिश पुत्री मनोज लाल सुबह तैयार होकर शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज केपार्स स्कूल जा रही थी। इस दौरान वह गांव के पास छुवानी तोक में उफनते हुए गदेरे को पार करते समय बह गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान छात्रा की मौत से जंग चलती रही, छात्रा करीब 30 मीटर दूर नाले में बहती चली गई, मौके पर चीख-पुकार मच गई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मदद के लिए पहुंचे। और उफनते हुए गदेरे से अपनी जान जोखिम में डालकर बच्ची को बाहर निकाला। तेज बहाव के कारण छात्रा घायल हो गई है। जिसे छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर अस्पताल लाया गया। जंहा उसका उपचार किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

