टिहरी गढ़वाल
Tehri News: भारी बारिश के बीच सीडीओ ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, दिए ये आदेश…
Tehri News: उत्तराखंड में मानसून में बारिश ने तबाही मचाई है। आपदा को देखते हुए शासन-प्रशासन एक्शन में है। भारी बारिश के बीच टिहरी मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोठार गांव पहुंच ग्रामीणों से मुलाकात की तो वहीं कड़े निर्देश दिए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीती 19 और 20 अगस्त को कीर्तिनगर ब्लॉक में भारी बारिश से तबाई मची थी। इसी कड़ी में टिहरी डीएम सौरव गहरवार के निर्देश पर सीडीओ मनीष द्वारा भारी बारिश के बीच ही आपदाग्रस्त गांवों का दौरा करने पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए है।
बताया जा रहा है कि बीती 19 और 20 अगस्त को कीर्तिनगर ब्लॉक में अतिवृष्टि से तबाही का मंजर देखने को मिला था। इस आपदा में एक बुजुर्ग महिला मकान के अंदर ही दब गई थी। जबकि, कई हेक्टेयर खेती की भूमि बह गई तो कई लोग बेघर हो गए। खासकर कोठार गांव में आपदा से किशोरी लाल और सरोजनी देवी पत्नी स्व. वसुलाल के परिवार काफी प्रभावित हुए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

