टिहरी गढ़वाल
Tehri News: टिहरी झील में इस हाल में मिला 10वीं के छात्र का शव, नौ दिन से था लापता, परिवार में कोहराम…
टिहरी में जहां एक और त्योहारों की धूम रहीं वहीं त्योहारों के बीच एक परिवार की खुशियों में उस वक्त ग्रहण लग गया जब उन्हें अपने बेटे का शव मिलने की सूचना मिली। मामला टिहरी झील और सुमन कॉलोनी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि मृतक 10वीं का छात्र था जो बीते नौ दिन से लापता था। परिजन बेटे को ढूंढ रहे थे। वहीं पुलिस मामले में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस को टिहरी झील से एक शव मिला है। शव की पहचान आदित्य नेगी (16) पुत्र विजयराज सिंह नेगी सुमन काॅलोनी निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य कार्मल स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। और बीते पांच नवंबर को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी ढूढ़खोज की लेकिन पता नहीं चल पाया। अगले दिन उसके पिता की ओर से थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस तबसे उसकी तलाश में जुटी थी।
बताया जा रहा है कि लिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो छात्र की लोकेशन पुरानी टिहरी रोड जाख की गांव की ओर जाते हुए मिली। तब से पुलिस झील के आसपास सर्च ऑपरेशन चला रही थी। दो दिन पहले छात्र की किताबें झील किनारे से बरामद हुई थी। सोमवार को पुलिस ने झील में सर्च ऑपरेशन चलाया। सामान से कुछ दूरी पर झील में छात्र का शव मिला। उसके पास से कोई सुसाइट नोट नहीं बरामद हुआ।बताया जा रहा है कि मृतक छात्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता ठेकेदारी करते हैं। बेटे की मौत से परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

