टिहरी गढ़वाल
Tehri News: भिलंगना में यहां फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का हुआ आयोजन, दिये गये बीमारियों से बचने के टिप्स…
Tehri News: टिहरी में आज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ,देवलेश्वर , विकासखण्ड भिलंगना में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप व फ्री हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पिलखी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित उनियाल, एवं प्रसिक्चु फार्मासिस्ट संदीप चौहान ने दर्जनों छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों का हेल्थ चेकअप किया और उन्हें फ्री हेल्थ टिप्स की जानकारी भी दी।
मिली जानकारी के अनुसार निदेशक होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं देहरादून डॉ0 जे0एल0 फिरमाल के आदेशानुसार एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ० दीपा तिलारा बिष्ट0 के निर्देशानुसार आज ये कैंप लगा था । बताया जा रहा है कि कैंप राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पिलखी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित उनियाल, एवं प्रसिक्चु फार्मासिस्ट संदीप चौहान द्वारा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ,देवलेश्वर , विकासखण्ड भिलंगना में लगाया गया।
कैंप में कुल 42 छात्र –छात्राओं ,स्टॉफ व ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार औषधि वितरण कि गई एवं सही पोषण,बेहतर स्वास्थ्य एवं डेंगू से बचाव एवं रोकथाम हेतु जानकारी प्रदान की गई। डॉक्टर ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चे अपना खासा ध्यान रखें। मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों का प्रकोप भी शुरू हो जाता है। सबसे पहले बच्चे इनकी चपेट में आते हैं। इसलिए इस मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम जैसे तरह-तरह के वायरल और दूसरी बीमारियों से बचने के लिए खासा ख्याल रखें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel