टिहरी गढ़वाल
Tehri News: युवाओं के लिए जरूरी खबर, यहां करें फ्री कोर्स, मिलेगा रोजगार…
Tehri News: बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर है। टिहरी में युवाओं में कौशल विकसित करने एवं रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा मौका है। जिले में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। इस प्रशिक्षण के बाद युवाओं को नौकरी में आसानी होगी। प्रशिक्षण की समाप्ति पर ( रु . ) 300 रु , प्रतिदिन स्टाइपेंड दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एण्ड एप्लाइड न्यूट्रीशन नई टिहरी उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा संचालित , अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त एंव वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा चार दिवसीय कौशल प्रशिक्षण एवं प्रमाणन का फ्री कोर्स कराया जाएगा। बताया जा रहा है ये प्रशिक्षण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। इसके लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है।
ये प्रशिक्षण स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एण्ड एप्लाइड न्यूट्रीशन न्यूट्रीशन नई टिहरी 3 एम एण्ड एल ब्लाक नियर जी ० जी ० एच ० एस ० मोलधार नई टिहरी 249001 में दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 917668026784 , 917455919603 , 918279536398 वेबसाइट : www.ihmtehri.org . ईमेल: [email protected] पर सम्पर्क कर सकते है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




