टिहरी गढ़वाल
Tehri News: राइफलमैन ने कीवीमैन बन मिसाल की कायम, पूर्व सैनिक की मेहनत लाई रंग…
जहां बूढ़केदार क्षेत्र में पूर्व विधायक घनसाली बलबीर सिंह नेगी विगत कई सालों से अपने बगीचे घंडियाल सौड़ में लाखों रुपए का कीवी का उत्पादन कर रहे हैं वही सेमालथ गांव के जयप्रकाश कुकरेती भी अपने गांव में कीवी का अच्छा उत्पादन कर मिसाल कायम कर रहे हैं पहाड़ी क्षेत्रों में कीवी का अच्छा उत्पादन होने के कारण कई लोग आगे आ चुके हैं।
वही अब विकासखंड चम्बा के गौंसारी गांव निवासी मान सिंह चौहान जब सेना से सेवानिवृत्त हुए तो उन्होंने अपनी मेहनत और जज्बे को खेती-बाड़ी की ओर कदम बढ़ाया तथा कीवी फल को अपनी आय का साधन भी बनाया , अब उनकी पहचान राइफल मैन से कीवी मैन हो गई है ,मानसिंह चौहान ने बताया कि कीवी फल को बंदर व अन्य जंगली जानवर नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
यह जानकर उन्होंने कीवी के एक नर व तीन मादा पौधों को लगाया तथा जब तक बड़े नहीं हुए तब तक देखभाल करता रहा , कीवी के पौधों के लिए T आकार के लोहे के एंगल लगाने पड़ते हैं जिन पर तार का जाला बनाया जाता है। ताकि बेल जालों पर फैलती रहे , कीवी में एक नर पौधा जरुर लगाना पड़ता है । यह फल डेंगू बिमारी में काम आता है । इसके नीचे खेत पर सब्जी उत्पादन भी किया जा सकता है , उन्होंने एक पाली हाउस भी बनाया ताकि सब्जी उत्पादन किया जा रहा है ,600 वर्ग मीटर जमीन पर कीवी के अलावा आर्गेनिक सब्जी उत्पादन किया जाता है ,इस साल भी 5 पौधे कीवी के उद्यान विभाग गजा से लगवाये गये हैं ।
कीवी मैन बताते हैं कि पिछले साल 40 किलो तथा इस समय 60 किलो कीवी उत्पादन हुआ है जो कि स्थानीय स्तर पर 400 रुपये प्रति किलो बिका है जबकि बाजार भाव अधिक है ,यदि विपणन की सुबिधा हो तो आने वाले समय में प्रतिवर्ष लाखों रुपए की आय हो सकती है । कीवी फल के साथ साथ मटर,राई, गोभी , पालक, बीन, मिर्च,अदरक आदि पैदा किया जा सकता है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

