टिहरी गढ़वाल
Tehri News: भूस्खलन से जगह-जगह मार्ग क्षतिग्रस्त, तोली गांव के लिए सुरक्षा दिवार बनी मुसीबत…

Tehri News: टिहरी जिले के प्रखंड भिलंगना मे निर्माणाधीन बूढ़ाकेदार तोली जखाणा बिनयखाल लिंक मोटर मार्ग भूस्खलन से जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं तोली गांव के ऊपर लोक निर्माण विभाग घनसाली के द्वारा लगाए गए डबल सुरक्षा वायर क्रेट जाल तोली गांव के लिए मुसीबत का जंजाल बन गया है। जिससे ग्रामीण आक्रोशित है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन से जल्द से जल्द खतरे से निजात दिलाने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि बुधवार सायं को बूढ़ाकेदार क्षेत्र में हुई लगातार मूसलाधार बारिश से भूस्खलन होने से तोली गांव को खतरा उत्पन्न हो गया है। वहीं चौरी नामक तोक के ऊपर मोटर मार्ग पर लगाई गई डबल सुरक्षा वायर क्रेट दीवार में कई जगह लंबी चौड़ी दरार पड़ने के कारण गांव के भजन सिंह पुत्र चंदन सिंह राणा, हुकम सिंह पुत्र अमर सिंह रगडवाल, देवकी देवी पत्नी विजय सिंह, सोनपाल पुत्र चंदन सिंह राणा के मकान को भूस्खलन की चपेट में आने की संभावना बनी हुई है। वहीं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवान सिंह राणा ने बताया है कि अगर हल्की बारिश भी हो रही है तो डर के साए में तो ग्रामीणों को अपनी मकान छोड़कर अन्यत्र भागने को मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान तोली रमेश जिरवाण ने बताया कि गांव में खतरे की संभावना को देखते हुए बृहस्पतिवार को विधायक घनसाली, जिलाधिकारी टिहरी, उप जिलाधिकारी घनसाली, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग घनसाली, तहसीलदार घनसाली को दूरसंचार एवं व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना प्रेषित कर दी गई है, मगर रक्षाबंधन की छुट्टी होने के कारण विभागीय कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों ने आक्रोश है।
आक्रोश व्यक्त करने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवान सिंह राणा, पूर्व प्रधान गजेंद्र बंगोड़ा, मातबर सिंह, चंदन सिंह, मदन सिंह हुकम सिंह दयाल सिंह बलवीर लाल गोविंद सिंह गजपाल बालेश्वर गजेंद्र सिंह नेगी गंगा देवी ममता देवी उत्तम देवी आदि लोग है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


