टिहरी गढ़वाल
Tehri News: ‘रन फॉर यूनिटी‘ दौड़ का आयोजन, DM ने अधिकारियों और कर्मियों को दिलाई शपथ…
सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस पर आज ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ जनपद में हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय में प्रातः ‘रन फॉर यूनिटी‘ दौड़ का आयोजन किया गया तथा जनपद के समस्त राजकीय कार्यालयों/उपक्रमों एवं अन्य संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गयी।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा कलेक्ट्रेट के प्रांगण में अधिकारियों/ कर्मचारियों को राष्ट्र की स्वतन्त्रता एवं एकता को संरक्षित एवं सुदृढ करने की शपथ दिलाई गयी। वहीं टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा प्रातः ‘रन फॉर यूनिटी‘ दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर विधायक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी‘ दौड़ का आयोजन डाइजर से गणेश चौक तक किया गया, जिसमें सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

