टिहरी गढ़वाल
Tehri News: शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इस हाल में मिला शव…
Tehri News: उत्तराखंड के टिहरी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शिक्षिका का शव चुन्नी से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि वह जे ब्लॉक में पढ़ाती थी। उनकी मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में सनसनी मच गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जे ब्लॉक में अध्यापिका का उनके कमरे में शव लटका मिला है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जे ब्लॉक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका कई दिनों से डिप्रेशन में थी। शिक्षिका ने दरवाजे पर चुन्नी के सहारे फांसी लगाई है।
वहीं मृतका की पहचान विमला गुसाईं (50) पत्नी सुमन सिंह गुसाईं के रूप में हुई है। उनकी 1 बेटा और एक बेटी हैं। वह अपने पीछे पति एक बेटा और बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गई, मामले की जांच को लेकर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel