टिहरी गढ़वाल
Tehri News: 300 करोड़ के पुल को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल, हादसों को दे रही न्यौता…
उत्तराखंड के टिहरी जिले में सरकार ने तीन सौ करोड़ की लागत से डोबरा-चांठी पुल तो बना दिया लेकिन पुल के दोनों ओर से जोड़ने वाली सड़क बदहाल बनी है। खस्ताहाल सड़क हादसों को जहां न्यौता दे रही है। वहीं ग्रामीण लंबे समय से खस्ताहाल बनी ढुंगीधार-जाख-डोबरा और चांठी-लंबगांव मोटर मार्ग को डबल लेन कर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। सीएम की घोषणा के बाद ही हालत जस की तस बनी हुई है।
बता दें कि ये सड़कें टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गईं हैं। इन क्षतिग्रस्त सड़कों से जाना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ग्रामीणों ने कई बार गुहार लगाई, लेकिन सड़कों का मरम्मत नहीं हो सकी। अब प्रदेश में मानसून की दस्तक हो गई है। आजकल तेज बारिश के चलते सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया है। इस कारण वाहन चालकों को समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। देश-विदेश के पर्यटक डोबरा चांठी पुल और सेम मुखेम पहुंच रहे हैं। साथ ही यहां सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए क्रॉस बैरियर भी नहीं लगाए गए हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
गौरतलब है कि टिहरी बांध बनने के कारण 2006 में भल्डियाणा भारी वाहन मोटर पुल डूब गया था। इसके बाद सरकार ने डोबरा-चांठी में पुल का निर्माण करवाया था। पुल निर्माण पर करीब तीन सौ करोड़ खर्च होने के बाद बमुश्किल नवंबर 2020 में वाहनों का आवागमन शुरू हुआ था। वर्तमान में पुल के ऊपर से प्रतापनगर, थौलधार, जाखणीधार ब्लॉक से लेकर उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी के करीब दो लाख आबादी सफर करती है। मार्ग पर प्रत्येक दिन छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। वाहनों की क्षमता के अनुरूप मार्ग संकरा बना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel