टिहरी गढ़वाल
Tehri News: राखी से पहले इस गांव में पसरा मातम, एक साथ जली तीन चिताएं…
टिहरी में उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी जब यहां कोटी कॉलोनी घाट पर एक साथ तीन चिताएं जली। इस दौरान हर आंख नम दिखी, बताया जा रहा है कि चंबा टैक्सी स्टैंड के पास हुए भुस्खलन हादसे में मारे गए तीन लोगों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ तीन चिता देख घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग बिलख पड़े।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार को चंबा में अचानक पहाड़ से आए मलवे में पांच लोग जिंदा दफन हो गए थे। इस हादसे में जसपुर गांव निवासी एक चार माह का मासूम और दो महिलाएं भी शामिल है। बताया जा रहा है कि कंडीसौड़ के जसपुर गांव निवासी सुमन के घर में चार माह पहले ही किलकारिया गूंजी थी इससे परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन चंबा में हुए इस भयानक हादसे ने उन्हें कभी ना भुला सकने वाला गम दे दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे की खबर से जहां गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी तो वहीं इस हादसे में मारे गए सभी के घरों में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ रही। इधर, चंबा में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में इस शहर को अंदर से झकझोर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
