टिहरी गढ़वाल
खुशीः टिहरी पुलिस ने 6 साल के मासूम को परिजनों से मिलाया, खोया हुआ बेटा देख नम हुई आंखे…
टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जिले में इन दिनों ऑपरेशन शिनाख्त/गुमशुदा चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने छः साल के मासूम को उसके माता-पिता से मिलाया है। बताया जा रहा है कि बच्चा लगभग 10 दिन पूर्व कहीं चला गया था जिसे काफी ढूढने पर भी वह नहीं मिला । बच्चे के मिलने की बात सुनकर माता-पिता भावुक होकर रोने लगें । अपना खोया हुया बेटा वापस पाकर माता-पिता बहुत खुश हुए तथा टिहरी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी पुलिस की टीम गुमशुदा बच्चों के मिलान के लिए देहरादून स्थित बाल शिशु निकेतन केदारपुरम पहुंचे तो वहां व्यवस्थापक द्वारा बताया गया कि 8-10 दिन पहले वहां सूरज नाम का 06 वर्ष का बच्चा आया है जो काफी गुमसुम रहता है, पुलिस टीम ने जब बच्चे से पूछताछ की तो वह रोने लगा और कहने लगा कि मुझे घर जाना है । पुलिस टीम ने जब बच्चे को समझा-बूझाकर अपने भरोसे में लेकर उसके माता-पिता के बारे में पूछा तो उसने अपने पिता का नाम रामू तथा माता का नाम मंजू बताया तथा स्वयं को ऋषिकेश का होना बताया गया ।
मामले में पुलिस ने तत्काल ऋषिकेष बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, बाजार व दुकानदारों से बच्चे के सम्बन्ध में पूछताछ की, काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम जब चन्द्रभागा ढालवाला पहुंची तो वहां उस बच्चे की पहचान हो पायी तथा उसके माता-पिता मिले । जिसके बाद cwc एवं अन्य कागजी कार्यवाही के बाद नाबालिक बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया । अपना खोया हुया बेटा वापस पाकर मात-पिता बहुत खुश हुये तथा टिहरी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel