टिहरी गढ़वाल
मदद की गुहारः टिहरी का युवक दुबई में फंसा, नहीं मिल रहा कोई सुराग, बूढ़े मां-बाप का गांव में बुरा हाल…
टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी के यशपाल के बूढ़े मां-बाप का बुरा हाल है। माता-पिता जहां खुशी-खुशी बेटे की शादी की तैयारी कर रहे थे अब उनकी आंखों में इंतजार है। बेटे की खैर खबर के लिए मदद की गुहार कर रहे है। वजह है बेटे का दो दिन से दुबई एयरपोर्ट में फंसा होना। और बेटे का कोई सुराग न लगना। बताया जा रहा है कि टिहरी के यशपाल रोजी रोटी की तलाश में दुबई गए थे। तीन साल बाद वह अपनी शादी के लिए गांव वापस लौट रहे थे। लेकिन उन्हें रोक लिया गया है। उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले के हिंडोलाखाल में आमणी गांव निवासी यशपाल तीन साल से दुबई के होटल में नौकरी कर रहे हैं। 3 मई को उनकी शादी तय हुई तो वह हंसी-खुशी स्वदेश लौट रहे थे। यशपाल ने 26 अप्रैल का टिकट लिया था। लेकिन जब वो एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां उन्हें रोक दिया गया. इसके बाद यशपाल ने 27 अप्रैल का टिकट कराया। दो दिन लगातार उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि यशपाल के फोन पर कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन नहीं उठा। जब उन्हें टैक्स्ट मैसेज किया गया तो मैसेज पढ़ा तो गया, लेकिन उस पर कोई रोस्पोंस नहीं मिला।
विदेश में फंसे बेटे की कोई खैर खबर न मिलने से बुजुर्ग माता-पिता का बुरा हाल है। बूढ़े माता-पिता गांव में उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं।घरवालों को अब यशपाल के जानमाल की चिंता सता रही है। माता -पिता अपने बेटे की सलामती के लिए मदद की गुहार लगा रहे है। शासन-प्रशासन से भी बेटे की सकुशल घर वापसी की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
