टिहरी गढ़वाल
टिहरी गढ़वाल रियासत की राजमाता पंचतत्व में विलीन, CM धामी सहित कई राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि…
टिहरीः टिहरी गढ़वाल रियासत की राजमाता और पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल महाराजा मानवेंद्र शाह की पत्नी सूरज कुंवर शाह सोमवार को तत्व में विलीन हो गई है। राजमाता का मुनिकीरेती स्थित पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुनि की रेती घाट टिहरी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने सूरज कुंवर शाह के अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। सीएम धामी सहित कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आपको बता दें कि राजमाता ने दिल्ली में गंगाराम अस्पताल में 99 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को नरेंद्र नगर स्थित राजमहल में लाया गया। राजमहल में कुछ देर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जिसके बाद पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजमाता के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र महाराज मनुजेंद्र शाह ने मुखाग्नि दी। उनके पुत्र मनुजेंद्र शाह ने बताया कि राजमाता को इस वर्ष मई में कोरोना संक्रमण हुआ था, जिसके बाद वह ठीक हो गई थी। उसके कुछ सप्ताह बाद उन्हें कमजोरी आने लगी। कनाट प्लेस दिल्ली स्थित उनके घर पर ही चिकित्सक उनकी देखभाल कर रहे थे।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक खजान दास समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि राजमाता सूरज कुंवर शाह का जन्म राजस्थान के बांसवाड़ा रियासत में 22 सितंबर 1923 में हुआ था। उनके पति राजा मानवेंद्र शाह का देहांत पांच जनवरी 2007 को हुआ था। उनकी तीन पुत्रियां एक पुत्र राजकुमार मनुजेंद्र (टीका) शाह हैं। उनकी पुत्रवधू राज्य लक्ष्मी शाह टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel