टिहरी गढ़वाल
दहशत: नरभक्षी बाघ का देवप्रयाग में एनकाउंटर, राहत भरी सांस ली क्षेत्रवासियों ने
टिहरी। देवप्रयाग क्षेत्र में आतंक का पर्याय बनें बाघ का खात्मा कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली।
कुछ दिनों से देवप्रयाग नगर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बाघ का आतंक व्याप्त था। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर थे।
गत दिनों एक विक्षिप्त युवक को बाघ ने मार डाला था। इससे नाराज लोगों ने वन विभाग और प्रशासन ने बाघ से निजात दिलाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था।
ग्रामीणों का दबाव आखिरकार काम आया। वन विभाग ने रात की गश्त बढ़ाने के साथ ही शिकारी दल तैनात कर दिया। सोमवार की रात शिकारी जॉय हुकिल ने लंबी मशक्कत के बाद बदरीनाथ हाइवे पर देर रात बाघ का खात्मा कर दिया।
इसके साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी भी क्षेत्र में रात के समय सतर्कता बरते जाने की जरूरत है। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग के सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। इस मामले में वन विभाग का पक्ष मिलने के बाद प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel