टिहरी गढ़वाल
Accident: टिहरी में दर्दनाक हादसा, अभी-अभी कार दुर्घटना में एक की मौत…
Accident: टिहरी में लगातार तीसरे दिन तीसरा बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि आज सुबह हादसा एनएच-58 कौड़ियाला के पास हुआ है। यहां सड़क से नीचे लुढ़कने से चालक की मौत हो गई है। इस हादसे में कार को तो ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन चालक शीशा टूटने से सीधे खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर कौड़ियाला के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सुबह 7 बजे के आस पास की बताई जा रही है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद देवप्रयाग से पुलिस बल रेस्क्यू टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचा है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा भी मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने 300 फुट नीचे से शव को रोड पर ले आई है। मृतक की पहचान शरद कुमार शर्मा पुत्र स्व शिव चरण शर्मा निवासी बंजारावाला, देहरादून के रूप में हुई है। वह देवप्रयाग से देहरादून आ रहे थे। वहीं ये हादसा जिस प्रकार हुआ है उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी आश्चर्यचकित रह गए है। कार को कुछ नहीं हुआ है और चालक की मृत्यु हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel