टिहरी गढ़वाल
दुःखद खबर: बिजली की तार गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत…
टिहरी गढ़वाल: जिला टिहरी गढ़वाल के जौनपुर विकासखंड से बहुत ही दुःखद खबर सामने आ रही है। जहां बिजली की तार गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्रवासियों में विभाग के प्रति आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार 24 साल के गिरीश पुंडीर युवा कांग्रेस के नेता थे, जो युवा कांग्रेस की एक मीटिंग में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे कि तभी अचानक हादसे का शिकार हो बैठे। इसके अलावा कुंवर सिंह पुंडीर (60) भी इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। क्षेत्र में विभागीय लापरवाही के चलते दो लोगों की असमय जान चले जाने से गुस्साये थत्युड़ युवा कांग्रेस ने विद्युत विभाग का घेराव करने की बात कही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

