टिहरी गढ़वाल
Uttarakhand News: जोशीमठ के बाद अब टिहरी के इस गांव में भी पड़ने लगी दरारें! दहशत में ग्रामीण, बताई जा रही ये वजह…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिला जोशीमठ क्षेत्र इन दिनों में देश-प्रदेश में सुर्खियों में है। जिसकी वजह यहां हो रहा भू-धंसाव और पड़ रही दरारे है। शासन-प्रशासन इसे लेकर अलर्ट मोड पर है तो वहीं टिहरी के भी एक गांव के खतरे की जद में आने के संकेत मिल रहे है। बताया जा रहा है कि इस गांव में घरों से लेकर खेतों में भी दरारें पड़ रही हैं, जो कभी भी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ में हाईड्रो प्रोजेक्ट को भूधंसाव का कारण बताया जा रहा है, तो वहीं टिहरी में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। रिपोर्टस की माने तो टिहरी की विधानसभा नरेंद्र नगर की पट्टी दोगी के अटाली गांव में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग के निर्माण के लिए हो रहे विस्फोटों से संकट मंडरा रहा है। यहां गांव के नीचे से होकर जाने वाली रेलवे लाइन सुरंग निर्माण का कार्य जोरों पर है। लेकिन रेल लाइन निर्माण के लिए जिस तरह से विस्फोटकों का इस्तेमाल हो रहा है, उससे अटाली गांव में खेतों और मकानों में लंबी दरारें पड़ रही हैं।जो कभी भी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती हैं। जिससे गांव के अस्तित्व पर ही संकट आ खड़ा हो गया है।
वहीं बताया जा रहा है कि खतरे की जद में आ चुके अटाली के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी रेलवे लाइन निर्माण का विरोध नहीं किया, लेकिन उनका पूरा गांव खतरे की जद में आ गया है जिसपर सरकार को उनकी मांगे पूरा करनी चाहिए। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकार उनकी नहीं सुनती तो वे बच्चों व पशुओं सहित सड़कों पर आंदोलन को बाध्य होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




