उधम सिंह नगर
Video: खाकी वालों की दबंगई, युवक का टूटा हाथ, सीसीटीवी में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
ऊधमसिंह नगर: जनपद ऊधम सिंह नगर की किच्छा कोतवाली अन्तर्गत रेलवे फाटक के पास बैंडबाजा में काम करके वापस आ रहे एक युवक को पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पीट दिया। पूरा मामला वहाँ लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही पीड़ित युवक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्यवाही के लिए तहरीर सौपी है।
जनपद ऊधम सिंह नगर की किच्छा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुराना गल्ला मंडी रेलवे गेट के पास बीते रात्रि लगभग 11:30 बजें कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा बारात में बेंड बाजा बजाकर वापस आ रहे युवक इकरार पुत्र राशिद अहमद निवासी वार्ड नंबर 20 इंदिरा नगर सिरौलीकला तहसील किच्छा के साथ जमकर धुनाई कर डाली। वही पास लगे सीसीटीवी में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई। जिसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीडित युवक इकरार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौपी तहरीर मे कहा कि रात्रि लगभग 11:30 बजे मेरे साथ पुरानी गल्ला मंडी रेलवे गेट पर मेरे साथ कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट की गई,जिसमें मेरा हाथ टूट गया ओर मेरे शरीर पर कई जगह चोट लगी है। उन्होंने कहा मेरे साथ मारपीट करने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
वही किच्छा कोतवाल अशोक कुमार ने कहा कि इसरार नाम के युवक की तरफ से एक तहरीर दी गई है, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Video: खाकी वालों की दबंगई, युवक का टूटा हाथ, सीसीटीवी में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

