उत्तरकाशी
दुःखद: उत्तराखंड में यहां ढाई मंजिला मकान में लगी भीषण आग, मां- बेटी झुलसे, सब कुछ हुआ खाक…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां नंदगांव मे सोमवार शाम को एक घर में सिलिंडर में लीकेज होने से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। वहीं, आग बुझाते समय मां-बेटी बुरी तरह से झुलस गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुंरत फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं आग में झुलसी मां- बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। यहां बड़कोट तहसील के नंद गांव एक घर में गैस सिलेंडर में लीकेज हो रही थी। इसी दौरान वहां सिलेंडर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकार रूप ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुंरत फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन सारा सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता रावत ने बताया कि आग बुझाते समय समा देवी व उनकी पुत्री भारती झुलस गई। जिनको इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से बडकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

