उत्तरकाशी
विधिवत पूजन अर्चना के साथ पौराणिक माघ मेले का शुभारंभ, इस बार मेले में ये होगा विशेष…
उत्तरकाशी /सुभाष बडोनी: भारत तिब्बत व्यापार का साक्षी व पौराणिक संस्कृति माघ मेला (बड़ाहट थौलू ) का आज कण्डार देवता , हरी महाराज सानिध्य में उनके आशीर्वाद से मेला का विधिवत शुभारंभ किया गया । गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने मेले का शुभारम्भ करते हुए , अगले 10 दिन तक जनपद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी । पौराणिक माघ मेला (बड़ाहाट का थोलु ) का आज विधिवतपूजन अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रामलीलामैदान में पारम्परिक माघ मेले को भव्य रूप दिए जाने को लेकर मेले में पौराणिक निर्त्य , खेल प्रतियोगिता एवं देहरादून के अस्पतालों से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाये गए हैं ।
माघ मेला उत्तरकाशी इस जनपद का काफी पुराना धार्मिक/सांस्कृति तथा व्यावसायिक मेले के रूप में प्रसिद्ध है। इस मेले का प्रतिवर्ष मकर संक्राति के दिन पाटा-संग्राली गांवों से कंडार देवता ,बड़ागड्डी हरि महराज , खण्डद्वारी देवी के साथ -साथ अन्य देवी देवताओं की डोलियों का उत्तरकाशी पहुंचने पर शुभारम्भ होता है। यह मेला 14 जनवरी से प्रारम्भ हो 26 जनवरी तक चलता है। इस मेले में जनपद के दूर दराज से धार्मिक प्रवृत्ति के लोग जहाँ गंगा स्नान के लिये आते हैं।
वहीं सुदूर गांव के ग्रामवासी अपने-अपने क्षेत्र के ऊन एवं अन्य हस्तनिर्मित उत्पादों को बेचने के लिये भी इस मेले में आते हैं। इसके अतिरिक्त प्राचीन समय में यहाँ के लोग स्थानीय जडी-बूटियों को भी उपचार के लिये लाते थे किन्तु वर्तमान समय में इस पर प्रतिबन्ध लगने के कारण अब मात्र ऊन आदि के उत्पादों का ही यहाँ पर विक्रय होता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

