उत्तरकाशी
परम्परा: उत्तराखंड के एक धाम के शीतकालीन कपाट बंद,माँ की डोली हुई मुखबा के लिये रवाना
गढ़वाल। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ ही मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हो गई।
देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार को 12 बजकर 15 श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। देश भर जुटे हजारों श्रद्धालु कपाट बंद होने की प्रक्रिया के गवाह बनें।
कपाट बंद होने की प्रक्रिया तड़के शुरू कर दी गई थी। विशेष पूजा अर्चना के बाद ठीक 12 बजकर 15 मिनट पर प्रशासन की मौजूदगी में शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए गए। इसके साथ ही मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हो गई।
इस मौके पर श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, दीपक सेमवाल, राजेश सेमवाल, हरीश सेमवाल आदि मौजूद थे।
इसके साथ ही चारों धामों के कपाट बंद होने का सिलसिला भी शुरू हो गया। 16 नवंबर को श्री यमुनोत्री और श्री केदारनाथ कपाट बंद होंगे। आदिधाम श्री बदरीनाथ के कपाट 19 नवंबर को बंद होंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




