उत्तराखंड
Uttarakhand News: कुमाऊं में बनेगा AIIMS अस्पताल, निःशुल्क दी जाएगी 100 एकड़ भूमि, पढ़ें रिपोर्ट…
Uttarakhand News: कुमाऊं में एम्स खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्य तौर पर किच्छा में एम्स को मंजूरी मिल गई है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि एम्स किच्छा में खोला जाएगा। जिसके लिए 100 एकड़ भूमि निशुल्क केंद्र सरकार को दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड सरकार से कई बार कुमाऊं में एम्स खोलने की मांग उठी थी। इसी आधार पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कुमाऊं के ऊधम सिंह नगर जिले में एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट सेंटर स्थापित करने की अनुमति दी थी। इसके लिए अब राज्य सरकार किच्छा में जमीन उपलब्ध कराएगी।
बताया जा रहा है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऊधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश का सेटेलाइट सेंटर खोलने की अनुमति दे दी है। इससे कुमाऊं भर के मरीजों को एम्स में इलाज की सुविधा मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
