उत्तरकाशी
स्वीप कार्यक्रम में ऋषिराम शिक्षण संस्थान में योग के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम क्विज व 700 छात्रों ने ली मतदाता शपथ

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप ) कार्यक्रम के अन्तर्गत ऋषिराम शिक्षण संस्थान में स्वीप टीम द्वारा योग के माध्यम चुनाव पाठशाला व निर्वाचन साक्षरता, मतदाता जागरूकता क्विज के आयोजन के साथ 9वीं से 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत 700 छात्र छात्राओं को जिला स्वीप टीम के प्रभारी डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई।
मतदान जागरूकता क्विज में प्रथम स्थान कुमारी प्रिया रावत ने, द्वितीय अनमोल सिंह ने व तृतीय स्थान अंशुमान ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 81 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रणबीर सिंह रावत ने छात्रों को आरोग्य रहने के लिए योग के टिप्स दिये व जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरविंद जगूड़ी, प्रधानाचार्य डॉ. एस. के. मिश्रा, वाइस प्रिंसिपल बद्रीश बिष्ट, शिक्षक विजयनंद जोशी, गुरु प्रसाद उनियाल, श्रीमती बीना थपलियाल, विश्वजीत सेमवाल आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


