उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा करवट, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार…
Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिन पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावनाएं हैं।
उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में जबकि सोमवार और मंगलवार और बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि देहरादून, उधम सिंह नगर, नैनीताल समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रह सकता है।
बताया जा रहा है कि 13 तारीख को उत्तराखंड में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 13 और 14 तारीख को उत्तराखंड के कुछ जिलों में ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं। इसके साथ गरज और चमक के साथ बारिश की संभावनाएं जताई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel