अल्मोड़ा
Breaking: यंहा नदी मे डूबे दो दोस्त, परिवार मे मचा कोहराम…
कुमाऊँ। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से कोसी नदी में नहाने पहुंचे दो युवकों की कोसी नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों अपने चार अन्य साथियों के साथ सोमेश्वर पहुंचे थे। मृतकों में एक युवक का 8 जून को विवाह हुआ था। ऐसा गांव के लोगों ने बताया।
द्वाराहाट के विजयपुर निवासी पंकज रौतेला (26) पुत्र श्याम सिंह, धीरज रौतेला (27) पुत्र स्व. देवेंद्र रौतेला, महेंद्र सिंह राणा (21) पुत्र पूरन सिंह, देवेंद्र राणा (26) पुत्र बहादुर सिंह, नीरज रौतेला (32) पुत्र श्याम सिंह और पंकज रौतेला (27) पुत्र विशन सिंह रविवार सुबह घर से कोसी नदी में नहाने सोमेश्वर निकले। कौसानी के पास कांटली स्थित रुद्रधारी मंदिर में दर्शन के बाद सभी दोपहर दो बजे सोमेश्वर के रनमन पहुंचे और कोसी नदी में नहाने उतरे। पंकज रौतेला और धीरज रौतेला जैसे ही नदी में उतरे तो यहां स्थित गहरे तालाब में डूब गए।
दोस्तों ने उनको बचाने का प्रयास किया। वह नहीं बचा सके। बाद में पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद उनको निकाला। दोनों को उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर लाया गया। यहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने कहा कि डूबने से दोनों की मौत हो गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel