अल्मोड़ा
अल्मोड़ा: कफलगाडी-नाले के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक की मौत, चार अन्य घायल…
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में दर्दनाक हादसे की खबर है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक टैक्सी बोलेरो UK01TA-3866 जोकि दिल्ली से चौखुटिया जाते समय मोहान से आगे कफलगाडी-नाले (रामनगर रानीखेत हाइवे) के पास सड़क से 30 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना पर भतरौजखान पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से रेस्क्यू कर प्राइवेट/108 एम्बुलेंस से रामनगर अस्पताल भिजवाया गया। रेस्क्यू में आपदा वालिंटियरों ने भी सहयोग किया। जानकारी के अनुसार, घायल चालक भीम सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले मृत्यु हो गई, अन्य सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
मृतक का नाम-
भीम सिंह पुत्र हर सिंह नि० कोटयूडा चौखुटिया उम्र 38 वर्ष(चालक)
दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का विवरण-
(1) पूरन सिंह पुत्र धन सिंह उम्र-31 वर्ष
(2) भूपाल सिंह पुत्र राम सिंह उम्र-54 वर्ष
(3) भूपेन्द्र सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र-45 वर्ष
(4) आनन्द सिंह पुत्र पदम सिंह उम्र-60 वर्ष निवासीगण ग्राम भैल्ट थाना चौखुटिया

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



