अल्मोड़ा
ब्रेकिंग: अल्मोड़ा जिले के एक ही गांव में 91 लोग कोरोना संक्रमित, जिला मुख्यालय में हड़कंप
अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा के एक गांव में एक साथ 91 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ पांव फूल गए हैं।
जनपद के धौलादेवी के काभड़ी गांव में 91 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है।
हाल ही में गांव लौटे एक प्रवासी में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी और फिर हल्द्वानी में 19 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत भी हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐहतिहातन गांव में लोगों के सैंपल लिए थे।
बुधवार देर रात टेस्ट रिपोर्ट्स आईं जिनमें 91 लोगों के पॉज़िटिव आने की पुष्टि हुई है। किसी एक स्थान से इतने सारे लोगों के कोरोना संक्रमित होने का यह पहला मामला है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



