उत्तर प्रदेश
विधानसभा चुनाव 2022: बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से कौन लड़ेगा चुनाव…
लखनऊ: उत्तरप्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के लिए आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई हैं। धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि बीजेपी को चुनाव में बहुमत से जीत मिलेगी क्योंकि, पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र को लिए राष्ट्र के विकास में जुटी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह शनिवार को से भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि आज पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है।
प्रधान ने कहा कि पिछले 5 साल में गुंडाराज पर योगी सरकार ने नकेल कसा है। यूपी को गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है। यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों से चुनाव जीतेगी। बता दें कि इससे पहले सपा 29, बसपा 53 और कांग्रेस 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने पहले और दूसरे चरण के लिए 107 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। चुनावी मैदान में योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है जबकि डिप्टी सीएम केशव मौर्य को सिराथु सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
कुछ प्रत्याशियों की सूची
शामली से तजेंद्र सिंह निर्वाल
बुढ़ाना से उमेश मलिक
चरथावल से सपना कश्यप
पूरकाजी से प्रमोद ओटवाल
मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल
खतौली से विक्रम सैनी
मीरापुर से प्रशांत गुर्जर
सिवालखास से मनेंद्र पाल सिंह
सरदना से संगीत सोम
हस्तिनापुर से दिनेश खटीक
मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल
किठोर से सत्यवीर त्यागी
मेरठ से कमलदत शर्मा
मेरठ साउथ से सोमेंदर तोमर
छपरउली से सहेंद्र सिंह रमाला
बड़ोत से केपी सिंह मलिक
बागपत से योगेश धामा
लोनी से नंदकिशोर गुर्जर
मुरादनगर से अजीत पाल त्यागी
साहिबाबाद से सुनील शर्मा

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…



















Subscribe Our channel
