देश
ब्रेकिंग: देश की राजधानी दिल्ली में लगा लॉकडाउन, क्या कहा सीएम केजरीवाल ने, जानिए…
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं और कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया गया है। ये फैसला मुख्यमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की बैठक में हुआ है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीटिंग के बाद अपने संबोधन में कहा…
रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक छह दिन के लिए दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इस दौरान अनिवार्य सेवाएं जारी रहेंगी। 50 लोगों के साथ शादियां भी हो सकेंगी। हमारी गुजारिश है कि लॉकडाउन का पूरा पालन करें, घर से बाहर नहीं निकलें। आपने हर बार मेरी अपील मानी है, पूरी उम्मीद है कि इस बार भी हमारा साथ देंगे।
– प्रति 10 लाख टेस्ट के लिहाज से तुलना की जाए तो दिल्ली में शायद दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। हमने न नए कोरोना केस के आंकड़े कम करके बताए और न ही मौतों को कम करके बताया। हमने ईमानदारी से सारी बातें बताईं, इस कारण आपने हमारा भरपूर साथ दिया।
– तीन-चार दिनों से 25 हजार के आपास केस आ रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है। दिल्ली में बेड की भारी कमी हो गई है, आइसीयू बेड्स लगभग खत्म हो गए हैं, ऑक्सिजन भी खत्म होने की स्थिति पैदा हो रही है। दवाइयों की भी कमी हो रही है, खासकर रेमडेसिविर की। ये सब हम आपको डराने के लिए नहीं बताए। हमें आगे क्या करना होगा, इसकी चर्चा के लिए हमने ये बातें बताईं।
– अगर 25-25 हजार केस आते रहे तो कोई भी सिस्टम कॉलेप्स कर जाएगा। अगर अब हमने कड़े कदम नहीं उठाए तो हमारे अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा जाएगी। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अभी सिस्टम कॉलेप्स कर गया है, लेकिन अगर कदम नहीं उठाए तो यह हो जाएगा।
– छह दिन का बहुत छोटा लॉकडाउन लगा रहे हैं। प्रवासी मजदूरों से अपील है कि वो दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं। हम उनकी हरसंभव कोशिश करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel