अल्मोड़ा
हादसा: वन रेंजर सहित बीट अधिकारी की कार दुर्घटनाग्रस्त…
अल्मोड़ा। वन क्षेत्राधिकारी की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी, हादसे में कार में सवार रेंजर व वनबीट अधिकारी घायल हो गए, हालांकि दोनों हालत खतरे से बाहर बताई ता रही है। मिली जानकारी के अनुसार ९ अल्मोडा जनपद के भैसियाछाना विकासखंड के कनारीछीना क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी कनारीछीना आशुतोष जोशी अपनी कार से वन बीट अधिकारी भूपाल राम के साथ जिला मुख्यालय को जा रहे थे।
इस दौरान रेंज कार्यालय से कुछ ही दूरी पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि कार कुछ दूरी पर ही पेड़ पर टकराने के बाद वही पर अटक गई। हादसा होते देख निकट मौजूद लोगों मौके पर पहुंचे और दोनों को कार से बाहर निकाला। हादसे में वन बीट अधिकारी भूपाल राम के सिर में चोट बताई जा रही है। उपचार के लिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट ले जाया गया, जबकि रेंजर आशुतोष जोशी के गर्दन में हल्की चोट है जिसका कनारीछीना में प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

